सासाराम, मार्च 31 -- बिक्रमगंज, हिन्दुस्तान टीम। काराकाट थाना क्षेत्र के चिकसिल बाजार में मंगलवार को पिछले दिनों आभूषण दुकान में हुई भीषण चोरी के विरोध में दुकानदारों ने सभी दुकानें बंद रखी। वहीं मामले में कार्रवाई नहीं करने पर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कहा कि घटना से बाजार के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। कहा कि जब तक मामले में कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...