संतकबीरनगर, जनवरी 28 -- बखिरा, हिन्दुस्तान संवाद। कोपेश्वर नाथ मंदिर कोपिया में मंगलवार को पुलिस के लिए सम्मान समारोह आयोजित हुआ। यह सम्मान समारोह थाना क्षेत्र के बुन्दीपार सिंहोरवा में बीते 28 दिसंबर 2025 को अविनाश त्रिपाठी के घर हुई चोरी के मामले के खुलासे पर किया गया। पुलिस ने एक सप्ताह पहले चोरी के गिरोह का पर्दाफाश कर पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही क्षेत्र के चोरी की तीन घटनाओं के पर्दाफाश भी किया था। आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद शंकर पाठक व अविनाश त्रिपाठी ने बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा, प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह व चोरी के खुलासे में शामिल एसओजी, सर्विलांस समेंत टीम में शामिल अन्य पुलिस कर्मियों का फूल मा...