बिजनौर, जून 11 -- लगभग 20 दिन पहले हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण, नकदी से खरीदा गया मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।मोहल्ला कायस्थान निवासी इमरान अहमद पुत्र शमीम अहमद ने 7 जून 2026 को थाना शेरकोट में तहरीर देकर बताया था कि 23 मई 2026 की रात अज्ञात चोरों ने उनके बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण तथा 20 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। इस संबंध में थाना शेरकोट पर मुकदमा अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।पुलिस यह भी पढ़ें- बनबसा में लाखों के जेवर चुराने के दो आरोपी गिरफ्तार अधीक्षक बिजनौर के निर्देश पर चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शेरकोट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को ...