महाराजगंज, मई 6 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा एवं सोनौली के व्यापारियों ने मंगलवार को सीओ बसंत सिंह से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। दोनों थाना क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की।

चोरी की घटनाएँ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नौतनवा के अध्यक्ष संतोष अग्रहरि एवं सोनौली व्यापार मंडल के अध्यक्ष बबलू सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मौजूद व्यापारियों ने सीओ से मुलाकात कर पिछले दिनों सोनौली कस्बे के विभिन्न मोहल्ले में हुई चोरी की घटनाओं के खुलासे की मांग किया। व्यापारियों ने कहा कि 5 दिनों के अंदर पांच घरों को चोरों ने निशाना बनाया और कीमती गहने और अन्य सामानों के साथ नगद रुपए चोरी कर फरार हो गए। मामले में अभी तक स्थानीय पुलिस चोरी का खुलासा तक नहीं कर सकी है। जिसकी वजह से आम जनता व व्यापारियों में भय ...