नई दिल्ली, जनवरी 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में वर्ष-2025 में कुल 1.60 लाख से ज्यादा चोरी की वारदातें हुईं, जो चौंकाने वाला आंकड़ा है, लेकिन पिछले दो साल की तुलना में इसमें लगभग 29% की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस का दावा है कि चोरी की घटनाओं में कमी का मुख्य कारण सख्ती, ज्यादा पेट्रोलिंग और डिजिटल रिपोर्टिंग ऐप ईथेफ्ट का इस्तेमाल है। हालांकि, अब तक यह नहीं बताया गया है कि इनमें से कितने मामलों को पुलिस सुलझा पाई और कितनी संपत्ति बरामद हुई। क्राइम ब्रांच के स्पेशल कमिश्नर देवेश श्रीवास्तव ने गुरुवार को तीन साल के तुलनात्मक आंकड़े जारी किए। 2023 से 2025 तक कुल 5,74,900 चोरी के मामले दर्ज किए गए। आंकड़ों के मुताबिक 2024 में सेंधमारी के मामलों में 8,965 की अचानक बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन 2025 में इसमें लगभग 26% की कमी आई। पु...