हरदोई, फरवरी 3 -- सांडी। क्षेत्र में बीते दिनों हुई कई चोरियों का खुलासा अब तक पुलिस नहीं कर सकी है। इससे लोग परेशान हैं। 26 अक्तूबर को राजस्थान के जोधपुर में फील्ड सुपरवाइजर रहे गांव सुदनीपुर निवासी गया लाल के घर के पिछवाड़े से नकब लगाकर चोर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए थे। तीन माह बाद 23 जनवरी को अज्ञात चोरों ने गांव सहोरा स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर से एक बड़ा और 13 छोटे पीतल के घंटे चोरी कर पुलिस को चुनौती दी। इसके बाद बीते शनिवार को भाजपा नेता व पूर्व चेयरमैन दिनेश गुप्ता के सांडी कोल्ड स्टोरेज को निशाना बनाते हुए चोरों ने बगल के खाली मकान से होकर करीब सात सौ बोरी धान पार कर दिया। पुलिस ने सभी घटनाओं की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन अभी तक न तो चोरी गया माल बरामद हो सका है और न ही चोर पकड़े जा सके हैं। इससे पीड़ितों में नारा...