भागलपुर, मार्च 8 -- भागलपुर। वरीय संवाददाता चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए एक तरफ जहां पुलिस विशेष अभियान चलाएगी वहीं इसपर रोक के लिए कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी। शनिवार को क्राइम मीटिंग के दौरान एसएसपी प्रमोद कुमार ने इस बिंदु पर अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों और थानेदार को निर्देश दिया। फरवरी महीने में अधिक कांडों को निष्पादित करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। एसएसपी ने जिन पदाधिकारियों को सम्मानित किया उनमें कहलगांव थानेदार श्यामला कुमार, बबरगंज थानेदार दिव्या कुमारी, रसलपुर थानेदार अमित कुमार सिंह, सनोखर थानेदार पंकज किशोर, जगदीशपुर थानेदार रामचंद्र सिंह के अलावा बबरगंज थाना में पदस्थापित पदाधिकारी अनिशा राज, सुल्तानगंज थाना के जनारधन सिंह, नाथनगर के जितेंद्र कुमार शर्मा, बबरगंज के एएसआई देव कुमार...