चोरी की घटनाओं की एफआईआर तक नहीं लिख रही पुलिस: बेहड़
रुद्रपुर, जून 29 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलक राज बेहड़ ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं और पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए एसएसपी को पत्र भेजा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चोरी की घटनाओं पर जल्द अंकुश नहीं लगाया गया तो जनआंदोलन किया जाएगा। सोमवार को बेहड़ नई बस्ती गोटिया बंडिया में चोरी के पीड़ित जाकिर हुसैन के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने मौके से ही पुलिस अधिकारियों से फोन पर बात कर मामले के शीघ्र खुलासे की मांग की। विधायक का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन कई मामलों में पुलिस एफआईआर दर्ज करने से भी बच रही है, जिससे पीड़ितों को न्याय के बजाय थानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामेश्वरपुर, चकौनी, लालपुर समेत कई स्थानों पर हाल में हुई चोरियों का अब तक खुलासा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.