बुलंदशहर, दिसम्बर 8 -- कोतवाली क्षेत्र में सांईधाम मंदिर के पास स्थित रिसोर्ट में अपने दोस्त की शादी में आए कोतवाली खुर्जा नगर के मोहल्ला राधा कृष्ण निवासी विशाल कौशिक की पांच दिसंबर को बारात चढ़ा के दौरान नाचते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने विशाल कौशिक की कमर में लगी पिस्टल चोरी कर ली थी। इस संबंध में कोतवाली शिकारपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसको लेकर कोतवाली प्रभारी ने चार टीम गठित करते हुए करीब तीन दर्जन व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए सोमवार को घटना का खुलासा कर दिया। कोतवाली प्रभारी चंदगीराम ने बताया कि गंभीरता से की गई जांच-पड़ताल के दौरान बारातियों द्वारा बनाई गई 100 से अधिक वीडियो व तीन दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरा चेक किए गए। जिसमें से दो सगे भाई शीलेन्द्र व सुनील के नाम प्रकाश में आए। बताया गया जिनके द्वारा बारात चढ़त के दौर...