पाकुड़, फरवरी 18 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चांचकी गांव में रविवार की रात चोरी की नीयत से एक घर में घुसे शातिर अपराधी आलिम शेख को ग्रामीणों ने रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी बेलपोखर का निवासी है और उसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। जानकारी के अनुसार, आलिम शेख गांव के निवासी उजाइर हुसैन के घर में घुसकर आलमारी तोड़ने का प्रयास कर रहा था। औजारों की आवाज सुनकर घर के सदस्य जाग गए। पकड़े जाने के डर से चोर ने छत से छलांग लगा दी, लेकिन ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से हथौड़ा, पलाश और रेंच जैसे औजार बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि आरोपी आलिम शेख पश्चिम बंगाल के शमशेरगंज थाने में भी कई मामलों में वांछित था और काफी समय से फरार चल रहा था। गृहस्वामी की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज क...