मुरादाबाद, फरवरी 26 -- पाकबड़ा पुलिस ने चकिंग के दौरान मुजफ्फरनगर के दो युवकों को गिरफ्तार कर गोमांस तस्करी करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की कार, 9 कुंतल गोमांस, तमंचा, कारतूस आदि बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने दो और आरोपियों के नाम बताए हैं, जिसके आधार पर एसओ की ओर से चार नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बुधवार शाम पाकबड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की कुछ तस्कर कार से गोमांस तस्करी कर रहे हैं। एसओ पाकबड़ा योगेश कुमार की टीम ने डींगरपुर रोड पर गांव युसुफपुर नगलिया के पास चेकिंग शुरू कर दी। तभी डींगरपुर की ओर से दिल्ली के नंबर वाली लालरंग की संदिग्ध ब्रेजा कार आती दिखी। पुलिस ने कार को रोककर चेकिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.