मथुरा, जनवरी 22 -- थाना छाता पुलिस ने चेकिंग के दौरान भोले बाबा फैक्ट्री के बराबर कच्चे रास्ते से दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी की 100 किलोग्राम चोरी का स्क्रैप/तांबा व स्टील के तार बरामद कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक छाता कमलेश सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह उप निरीक्षक कपिल नागर, राहुल कुमार, हुकम सिंह, प्रभारी सर्विलांस विकास कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। तभी सुबह करीब 11.25 भोले बाबा फैक्ट्री के बगल में कच्चे रास्ते पर सरसों के खेत किनारे से चेकिंग के दौरान चंदन निवासी गांव आजल, सौंख, मगोर्रा, देशराज उर्फ कलुआ निवासी नवीन कालोनी, सौंख,मगोर्रा को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी के स्क्रैप/तांबा और स्टील के तार करीब 100 किलो बजन बरामद कर चालान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...