बांका, अप्रैल 17 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में चोरी की घटना पर अंकुश लगाने पुलिस सक्रिय है। गुरुवार को पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद, अवर निरीक्षक मोहम्मद सज्जाद सहित पुलिस बलों ने एक अभियान के दौरान बाइक तस्करी गिरोह का पता लगाया। जिसमें पुलिस ने गिरोह का खुलासा करते हुए चोरी की एक कार सहित चार बाइक को बरामद कर लिया है। साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कोराजी गांव के रतन कुमार एवं गोयड़ा निवासी मोकरम मंडल हैं। जबकि इस गिरोह के मुख्य सरगना तारापुर गाजीपुर के मोहम्मद आशिफ अख्तर पुलिस की नजरों में फरार हैं। यह भी पढ़ें- घाघरा में बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार थानाध्यक्ष ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व बाजार से आक्सीजन, हीटर लगी एक एंबुलेंस की चोरी हुई थी। जि...