बस्ती, अप्रैल 20 -- बस्ती, हिटी। वाल्टरगंज पुलिस ने चोरी के ई-रिक्शा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि ई-रिक्शा की पहचान न हो सके, इसलिए आरोपी ने उसे काट कर पार्ट को अलग-अलग कर दिया था। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज सूर्यप्रकाश सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को इसी थानाक्षेत्र के पुर्सिया नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ कर अन्य घटनाओं में उसकी संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है।सीओ ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सद्दाम, सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थानाक्षेत्र के बैदौला वार्ड नम्बर छह का रहने वाला है। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के भुजैनिया निवासी एक व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देकर बताया था कि गत एक अप्रैल को रोज की तरह उनका ई-रिक्शा घर के सामने खड़ा किया और सोने चले गए। सुबह उठ...