बांका, मार्च 24 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के भरको हाट से रविवार को चोरी हुई ई रिक्शा को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बरामद कर जानकीपुर गांव के सावन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के डिमैय गांव के वरूण झा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह रविवार को फुल्लीडुमर से सवारी लेकर गाड़ी से भरको हाट आए थे। उन्होंने हाट में खरीदारी की तथा जब वह वापस आए तो देखा कि उनकी गाड़ी गायब है। उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ई रिक्शा की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को सूचना मिली कि जानकीपुर गांव के एक घर में चोरी की ई रिक्शा लगी है। पुलिस ने सावन यादव के घर में छापामारी की जहां से ई रिक्शा बरामद हुआ तथा पुलिस ने चोरी के आरोप में उसे गि...