पटना, मई 9 -- गर्दनीबाग पुलिस ने वाहन जांच के दौरान शुक्रवार देर शाम चोरी की एक ईको वैन के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि उन्होंने जहानाबाद के सकुराबाद से उक्त वैन की चोरी की थी। इस वाहन का इस्तेमाल शराब की सप्लाई में किया जा रहा था। गर्दनीबाग के प्रभारी थानेदार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान संदिग्ध वैन को रोककर जांच की गई। इस दौरान वाहन चोरी का खुलासा हुआ, जिसके बाद उसमें सवार तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में तीनों युवकों ने वाहन चोरी करने और शराब सप्लाई के धंधे में शामिल होने की बात स्वीकार की।गिरफ्तार युवकों में अश्विनी कुमार गोपालपुर थाना क्षेत्र का निवासी है, जबकि राहुल कुमार और सिक्की उर्फ आर्यन राम रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के निवासी है। पुलिस के अनुसार, तीनों पूर्व में भी शराब सप्ला...