फिरोजाबाद, अप्रैल 8 -- थाना टूण्डला पुलिस ने 6 अप्रैल को नगर के स्टेशन रोड स्थित स्मार्ट प्वाइंट से हुई चोरी का अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ज्ञात रहे नगर के स्टेशन रोड स्थित स्मार्ट प्वाइंट से विगत 6 अप्रैल को 61 हजार रूपये दो एटीएम कार्ड चोरी हो गए थे। जिसकी रिपोर्ट प्वाइंट के प्रबंधक सचिन यादव पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी नगला रामबल नरायच थाना कालिंदी बिहार आगरा ने थाने में चोरों के खिलाफ लिखाई थी। सूचना पर थाना पुलिस ने नगर के रेस्टकैम्प से चोरी करने वाले करन पुत्र निरन्जन सिंह निवासी ठार गंगाराम थाना नगला सिंघी, हाल पता नगला लल्लू थाना टूण्डला को गिरफ्तार कर लिया। जिससे चोरी किए गए 61 हजार रुपये, एक एचडीएफसी बैंक एटीएम व एक भारत पेट्रोलियम कार्ड भी बरामद किए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...