गुड़गांव, जनवरी 7 -- गुरुग्राम। अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) सेक्टर-17 की टीम ने एक अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लखनऊ से उस सुनार को गिरफ्तार किया है, जो चोरों से कम दाम में जेवर खरीदकर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचता था। पकड़े गए आरोपी सुनार की पहचान 28 वर्षीय पूर्व वर्मा उर्फ छोटू निवासी लखनऊ के रूप में हुई है। अक्तूबर 2025 में सेक्टर-10ए में हुई एक चोरी के मामले में जांच के दौरान गिरोह के सदस्य अनिल और सूरज को गिरफ्तार किया गया था। शातिर चोर वे त्योहारों (जैसे दिवाली) के समय उन मकानों की रैकी करते थे जिनके बाहर ताला लगा हो या जिनकी लाइटें दो-तीन दिनों से बंद हों। आरोपी अनिल लखनऊ में वकील का मुंशी है, जबकि सूरज गुरुग्राम में ऑटो चलाता है। ये दोनों बंद घरों को निशाना बनाकर अलमारी और लॉकर से जेवर व नकदी साफ कर देते थे। पुलिस ने गिर...