कोडरमा, मई 24 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। रेलवे का सामान चोरी कर खरीद-बिक्री करने के आरोप में आरपीएफ में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी दीपक प्रसाद ने बताया कि झुमरी तिलैया शहर के झंडा चौक के पास सोनार गली में स्थित गौरव स्टील हाउस नाम के बर्तन की दुकान की निगरानी के क्रम में रेलवे के तांबा का तार को बेचते हुए सोनू कुमार, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता- उपेन्द्र प्रसाद, पता- आजाद मुहल्ला ईन्दरवा चौक, वार्ड सं0 04, थाना- तिलैया, जिला- कोडरमा (झारखंड)को पकड़ा गया। इसके बाद सामान को खरीदने वाले दुकानदार से पुछताछ किया गया तो उसके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। यह भी पढ़ें- चोरी करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार पूछताछ करने पर बताया कि मुनाफा कमाने की लालच में चोरी का सामान खरीदता था। शनिवार को भी सोनू कुमार ...