देवघर, अप्रैल 12 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। मधुपुर पुलिस को गश्ती के दौरान सफलता मिली है। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में विचरण करते हुए पसिया चौक के पास से एक युवक को चोरी का बाइक और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि एक अन्य अपराधी पुलिस को देखकर भाग गया। पुलिस ने बताया कि नियमित गश्ती के दौरान पसिया चौक के पास एक युवक को बाइक पर संदिग्ध स्थिति में देखा। युवक को पड़कर जब पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। उसके पास बाइक का दस्तावेज भी नहीं था। पुलिस ने मौके से पाथरौल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी मुर्शीद शेख को गिरफ्तार कर लिया। जबकि बाइक चोरी और खरीद बिक्री में शामिल युवक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक ने पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। चोरी के बाइक का इस्तेमाल सुनसान स्थान पर मोबाइल की छीनतई के लिए...