कानपुर, अप्रैल 14 -- कानपुर। अनवरगंज में बंद मकान में हुई चोरी की वारदात को इलाके में रहने वाले युवकों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन आरोपितों को उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह चोरी का माल बेचने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपितों को जेल भेजा। कुलीबाजार निवासी मोहम्मद चांद खान नौ अप्रैल को परिवार समेत शादी समारोह में उन्नाव गई थी। इस दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर 80 हजार रुपये और तीन लाख के जेवरात चोरी कर ले गए थे। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की फुटेज देखने के बाद कुलीबाजार में रहने वाले आरोपित मो. अलकैब, मो. जैद और बादशाहीनाका निवासी मुरसलीन उर्फ बादशाह को गिरफ्तार डिप्टी पड़ाव कूड़ाघर के पास गिरफ्तार किया गया। आरोपितों के पास चोरी का माल बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...