मेरठ, मई 20 -- थाना परीक्षितगढ़ पुलिस और सर्विलांस टीम ने खुलासा करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये के 13 हाईपावर एमप्लीफायर, एक गाड़ी सेट और अवैध तमंचा बरामद किया है। पुलिस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंजीत पुत्र श्रीपाल, शेखर पुत्र नरेश, गौरव पुत्र सरजीत और सौरभ पुत्र माया प्रकाश निवासी ग्राम मोरना थाना भावनपुर, जनपद मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 सेट 6000 वाट के एमप्लीफायर, 7 सेट 1500 वाट के एमप्लीफायर और एक गाड़ी सेट 4 चैनल एमपी मोनो बरामद किया। आरोपी शेखर के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- वाहन चोरी में चार गिरफ्तार, आठ बाइक बरामद बताया कि पांच मई को अज्ञात चोरों ने एमप्लीफायर और गाड़ी सेट चोरी कर लिए थे। घटना के बाद थाना परीक्षितग...