अमरोहा, मार्च 10 -- अमरोहा, संवाददाता। नौगावां सादात पुलिस ने बिजली का तार चोरी कर भाग रहे चार आरोपियों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। कब्जे से करीब 170 किलो बिजली का तार, एक पिकअप और तमंचा बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है।सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि आठ मार्च की रात थाने में तैनात दरोगा जयवीर सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बीलना में नहर पुल के पास मुखबिर से सूचना मिली ​कि पिकअप में चार लोग चोरी किया बिजली का तार बेचने जा रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें करीब 100 किलो कटा हुआ एल्युमिनियम का बिजली तार और लगभग 70 किलो रबर चढ़ा बिजली का एबीसी तार बरामद हुआ। साथ ही चालक शाहरुख के पास से एक तमंचा और एक कारतू...