चोरी का बकरा बरामद कर आरोपी को दबोचा
औरैया, जून 22 -- फफूंद, संवाददाता। फफूंद थाना पुलिस ने बकरा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया बकरा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया।जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम साहबनगर डेरा बंजारा जैतपुर निवासी 49 वर्षीय नौरंग सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह ने 21 जून को थाना फफूंद में तहरीर देकर बताया था कि उसका सफेद रंग का बकरा चोरी हो गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फफूंद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। इसी दौरान गश्त और चेकिंग के दौरान जुआ पुल के पास मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी में शामिल व्यक्ति वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.