देवरिया, मई 5 -- लार,हिन्दुस्तान संवाद। थाने में चोरी का केस दर्ज नहीं होने से पीडि़त परेशान हैं। 23 अप्रैल की रात नगर पंचायत लार के पिपरा में रामजानकी मार्ग से सटे उत्तरी पटरी पर अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला तोड़कर अराजक तत्वों ने अंदर घुसकर शराब पी तथा सीसीटीवी कैमरे के इन्सुमेंट उखाड़ ले गए।घटना की जानकारी सुबह होने पर पुलिस को सूचना दी गयी कि दो दिन के बिक्री के पैसे चोर ले गए हैं। सूचना पर तुरंत पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की वीडियो ग्राफ़ी कराई। मामले में किसी प्रकार केस तो दर्ज हो गया लेकिन उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई।उसी रात मटियरा जगदीश में स्थित सरकारी अस्पताल का ताला तोड़ कर चोर अस्पताल में लगे बैटरी, इन्वर्टर, ब्लोवर आदि चुरा ले गए। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार परिसर से 16 अप्रैल को स्वास्थ्य कर्मचारी अजय कुमार की बाइक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.