गया, मार्च 30 -- मोहनपुर पुलिस ने चोरी का तेल लेने मामले में दो आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मैरोखाप गांव के समीप डंपर वाहन से तेल लेने मामले में तिलैया गांव से संदीप कुमार, मुंशीचक से टुनटुन यादव को गिरफ्तार किया गया। संबंधित मामले में वाहन मालिक की ओर से शिकायत दर्ज किया गया था। वहीं, मारपीट मामले में जालही गांव के अशोक यादव को भी गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोगों से आवश्यक पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.