बरेली, अप्रैल 10 -- शीशगढ़, संवाददाता।गांव गुलड़िया भवानी में ट्रैक्टर गत दिनों घर के बाहर से चोरी हो गया था। ग्रामीण अमनदीप सिंह ने केस दर्ज कराया था। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने चौकी टांडा छंगा में चोरी ट्रैक्टर को बरामद कर ट्रैक्टर चला रहे किशोर को हिरासत में और ट्रैक्टर कब्जे में लिया। थाना प्रभारी ने बताया किशोर को बाल सुधार गृह बरेली भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...