भदोही, जनवरी 7 -- भदोही, संवाददाता। चौरी थाना क्षेत्र के कोल्हण गांव से ट्राली समेत ट्रैक्टर चोरी हो गया था। एक अपचारी आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने चोरी का एक ट्रैक्टर एवं ट्राली बरामद करने का दावा किया गया। बता दें कि सुरेश चन्द्र मौर्य निवासी कोल्हण का टैक्टर पावर ट्रैक 334 रंग नीला ट्राली समेत हनुमान मंदिर के पास से चोरी हो गया था। उसे उन्होंने सड़क किनारे खड़ा किया था। चोरी की घटना 22 नवंबर की रात करीब साढ़े 12 बजे की थी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया था। चौरी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हरदोपट्टी तिराहे के थोड़ा आगे कालिका धाम की तरफ से आने वाले रास्ते पर आरोपित को हिरासत में लिया गया। उसके पास से चोरी का ट्रैक्टर ट्राली समेत बरामद करने का दावा किया गया। आरोपित ने पुलिस...