गोरखपुर, जून 29 -- गोरखपुर। शाहपुर इलाके के बिछिया निवासी ईंट-भट्ठा कारोबारी मृत्युंजय निषाद ने गुलरिहा थाने में तैनात एक दरोगा पर चोर गिरोह से सांठगांठ का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 14 अक्तूबर 2025 को उनके भट्ठे से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी हो गई थी, जिसकी एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक बरामदगी नहीं हो सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में सक्रिय चोरी के गिरोह को पुलिस संरक्षण मिलता है, जिससे कार्रवाई प्रभावित हुई। कारोबारी ने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित दरोगा की भूमिका की जांच और ट्रैक्टर-ट्रॉली की बरामदगी की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...