देवघर, दिसम्बर 16 -- देवघर। नगर थाना क्षेत्र के महिला थाना गेट के समीप कन्या विद्यालय में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद कर लिया है। इस संबंध में राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत सोभा कुमारी, पति पंकज कुमार राय, के लिखित आवेदन के आधार पर नगर थाना कांड संख्या 558/25 दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होते ही एसपी के निर्देशानुसार नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। अनुसंधान के दौरान तकनीकी साक्ष्य एवं गुप्त सूचना के आधार पर कांड में अप्राथमिकी अभियुक्त आलोक कुमार मिश्रा, उम्र 25 वर्ष, पिता शम्भू नाथ मिश्रा, साकिन दुर्गाबाड़ी हरदला कुंड की पहचान की गई। पुलिस द्वारा उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तत...