बिजनौर, अप्रैल 9 -- व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान (रजिस्टर्ड) बिजनौर के पदाधिकारियों ने एसपी अभिषेक झा से मुलाकात कर 13 मार्च को व्यापारी अमित अग्रवाल के घर हुई चोरी की घटना का करीब एक माह बाद भी खुलासा न होने पर नाराजगी जताई। व्यापारियों ने एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। गुरूवार को एसपी अभिषेक झा से उनके कार्यालय पर मिले व्यापारियों ने बताया कि 13 मार्च को चोरों ने ताले तोड़कर अमित अग्रवाल के घर से लाखों रुपये की चोरी की थी। घटना के संबंध में कोतवाली शहर में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी न तो चोरी का खुलासा हो सका और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हो पा...