चोरी का खुलासा, 160 ग्राम सोना और एक किलो चांदी बरामद
रुद्रपुर, जुलाई 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। पुलिस ने पंतनगर क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी किए गए 160 ग्राम सोने के आभूषण, एक किलो चांदी के आभूषण और चोरी में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। पुलिस घटना में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है। पंतनगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी नंबर-1 में 15 जून की रात चोरों ने एक नवनिर्मित मकान की खिड़की की ग्रिल और जाली हटाकर घर में प्रवेश किया था। चोर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और करीब सात से आठ लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए थे। यह भी पढ़ें- खुलासा: यूपी के अपराधियों ने की थी तीनपहाड़ के ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी, तीन से रिमांड में पूछताछ मामले के खुलासे के लिए एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर चार पुलिस टीमों का गठन कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.