हमीरपुर, अप्रैल 12 -- राठ। दस हजार रुपए चोरी करने के आरोप में जलालपुर पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के छह हजार बरामद किए हैं। जलालपुर थानाक्षेत्र के मसीदन गांव निवासी उपेंद्र कुमार ने नौ अप्रैल को इलाकाई पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि जरिया थानाक्षेत्र के पचखुरा गांव निवासी भूरा उर्फ भूपेंद्र उसके 10 हजार रुपए चोरी कर लिए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। जलालपुर पुलिस ने रहाटियां तिराहे के पास ममना जाने वाले मार्ग पर बनी पुलिया के पास आरोपी भूरा उर्फ भूपेंद्र को चोरी के छह हजार रुपए के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...