सीतापुर, मार्च 20 -- सीतापुर, संवाददाता। सकरन पुलिस ने चोरी के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए हुए चांदी के जेवर, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी सकरन और लहरपुर थाने से गैंगस्टर एक्ट का आरोपी है। सकरन और लहरपुर थाने में लूट व चोरी समेत अन्य धाराओं में नौ मुकदमें दर्ज हैं। थाना प्रभारी सकरन के मुताबिक बीते वर्ष तीन मार्च को चोरों ने सकरन भंगहा स्थित शान्ती देवी के घर को निशाना बनाकर सोने चांदी के जेवर व पांच हजार रुपये नगदी बटोर ले गए थे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को आरोपी सकरन दुगाना शेखनापुर के गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सकरन सकरन थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पूछताछ मे आरोपी ने अपने साथ की साथ चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। फरार साथी की...