बांदा, अप्रैल 5 -- बांदा। संवाददाता थाना गिरवां पुलिस ने 24 घंटे के भीतर भैस चोरी करने वाले आरोपी को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक गौरव कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्राम जरर के रहने वाले बच्चू ने चार अप्रैल को प्रार्थना पत्र दिया कि 31 मार्च की देर रात अज्ञात चोरों ने भैस चोरी कर ली। रिपोर्द दर्ज करने के 24 घंटे के अंदर आरोपी नवलकिशोर उर्फ पंजाबी पुत्र लालमन उर्फ कडाके निवासी तिन्दुही थाना गिरवां जनपद बांदा को छिवांव मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...