लखनऊ, फरवरी 15 -- चौक पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 2.31 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी मुजाहिद हसनगंज का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ पहले भी चौक थाने में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस संबंध में बहराइच निवासी सिद्धार्थ चौधरी ने तहरीर दी थी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित आठ फरवरी 2026 को अमीनाबाद से चौक की ओर आ रहे थे। इस दौरान सुभाष मार्ग के पास करीब 3 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके बैग से पन्नी में रखे 2.5 लाख रुपये चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर चौक पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर 2.31 लाख रुपए बरामद कर लिये गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.