भदोही, फरवरी 2 -- भदोही, संवाददाता। शहर के कटरा बाजार में गत रात मुंबई की पुलिस धमकी। चाचा एवं भतीजे को हिरासत में लिया। घंटों चली पंचायत के बाद दोनों आरोपितों को भोर में छोड़ दिया गया। मामले को लेकर बाजार में अफरा-तफरी का आलम रहा। महाराष्ट्र के मुंबई में आभूषण चोरी करके आरोपितों ने शहर के कटरा बाजार निवासी एक आभूषण कारोबारी को बेचा था। चोरों के लोकेशन एवं पूछताछ के बाद गत रात मुंबई पुलिस कटरा बाजार में धमकी। दुकान बंद करके घर जा रहे एक आभूषण कारोबारी को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस बीच, वहां पहुंच कर विरोध दर्ज करा रहे उसके भतीजे को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। हालांकि मुख्य आरोपित के वाराणसी में होने के कारण पुलिस के हाथ वह नहीं लगा। देर रात तक चली पंचायत के बाद दोनों को मायानगरी की पुलिस ने पूछताछ करके छोड़ दिया। उधर, लोगों में इसे लेक...