मोतिहारी, जून 29 -- मोतिहारी। जिले में चलाए गए विशेष अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्र से 99 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में चोरी कांड के 9, शराब तस्करी में 8, शराब सेवन के आरोप में 29, वांरट में 24 तथा विविध कांड में 29 शामिल है। पूछताछ के बाद 70 अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान 473 लीटर देसी चुलाई शराब तथा 4 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। वहीं 109 किलो बिजली का तार, एक सोलर बैट्री, दो किलो अफीम व तीन मोबाइल बरामद किया गया है। यह भी पढ़ें- Chapra News सोनपुर में ट्रैक्टर पर लोड 204 लीटर अंग्रेजी और 568 लीटर देसी शराब जब्त इधर, मुफस्सिल पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में 7, वारंट में एक अभियुक्त को गिर...