चोरी कांड के दो अभियुक्त सहित 49 गिरफ्तार
मोतिहारी, जून 22 -- मोतिहारी, निसं। पुलिस ने चोरी कांड के दो अभियुक्त समेत 49 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें पूछताछ के बाद 43 अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में शराब तस्करी मामले में 13, शराब सेवन मामले में 6, वारंट में 6 तथा विविध कांड के 22 अभियुक्त शामिल हैं। वहीं 497 लीटर देसी शराब व 92 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। इसके साथ ही 13 वारंट व 3 कुर्की का निष्पादन किया गया है। इसमें छतौनी पुलिस ने हत्या के प्रयास कांड के एक अभियुक्त तथा चोरी कांड के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जबकि तुरकौलिया पुलिस ने हत्या के प्रयास कांड के असर्फी साह टोला निवासी श्रीभगवान राम को गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.