लखीसराय, फरवरी 13 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले के पिपरिया थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई में पिपरिया थाना कांड संख्या-104/24 के तहत चोरी के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपी चोरी की घटना में संलिप्त थे और काफी दिनों से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीनों को धर दबोचा गया। वहीं दूसरी बड़ी कार्रवाई में पिपरिया थाना कांड संख्या-104/25 के तहत मारपीट एवं फायरिंग के गंभीर मामले में पूर्व मुखिया मोहन भगत समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में मोहन भगत के अलावा उसका एक भाई और दो पुत्र शामिल हैं। बताया जाता है कि घटना के बाद से सभी आरोपी फरार थे, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ था।...