पीलीभीत, मार्च 12 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देशनगर निवासी मानसिंह पुत्र चुन्नी लाल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि एक युवक मोहल्ले से ठेला चोरी कर भाग रहा था। लोगों की मदद से उसको पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम दानिश पुत्र साहिद खा निवासी मोहल्ला फीलखाना बताया। आरोपी के पास से इलेक्ट्रोनिक कांटा, प्ला​स्टिक क्रेट समेत अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के ​खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...