गाज़ियाबाद, दिसम्बर 9 -- ट्रांस हिंडन। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के लाजपत नगर में मकान में चोरी कर भाग रहे बदमाश को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही। पीड़िता पूजा गिरी ने बताया कि आठ दिसंबर को पड़ोस में रहने वाला अमन जोशी उनकी छत पर बने कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गया। उसने वहां से लोहे और स्टील का सामान, एक मोबाइल चोरी कर लिया। आवाज सुनकर वह पहुंचीं तो अमन भाग रहा था। उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोगों ने उसे दबोच लिया। महिला का कहना है कि उसकी जेब से चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद हुआ है। इसके बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...