मेरठ, मई 24 -- खरखौदा-मुंडाली संपर्क मार्ग पर कौल गांव से बकरा चोरी कर भाग रहा बदमाश ग्रामीणों द्वारा पीछा करने पर सड़क किनारे कुएं में गिर गए, जिससे बदमाश और बकरा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी पीड़ित का रिश्तेदार निकलने पर समझौता हो गया। गांव कौल निवासी बाबर पुत्र नवाबुद्दीन के घर के बाहर बंधा बकरा गुरुवार शाम बाइक सवार दो युवक चोरी कर खरखौदा की ओर भाग निकले। बकरा लेकर भागते हुए बदमाशों को ग्रामीणों ने देखा, उनका पीछा करने लगे। ग्रामीणों द्वारा घिरता देखकर चोर खरखौदा-कौल संपर्क मार्ग पर छतरी मौड़ के समीप पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे फिसल गई और चोर बकरे सहित कुएं में गिर गए। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रा...