पूर्णिया, मार्च 13 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।चोरी कर बिजली जलाने वाले छह लोगों के विरुद्ध अकबरपुर थाना में विद्युत कनीय अभियंता दसरथ मंडल ने मामला दर्ज कराया है। वहीं एक लाख सात हजार 328 रुपया जुर्माना लगाया है । विद्युत कनीय अभियंता दसरथ मंडल ने बताया कि चोरी कर बिजली जलाने वाले के विरुद्ध छापेमारी दल का गठन किया गया । उनके नेतृत्व में गठित टीम में पुरुष सारणी सहजानंद कुमार एवं मानव बल अरमान को शामिल किया गया था ।कनीय अभियंता दसरथ मंडल ने बताया कि चोरी कर बिजली जलाने वालों का विद्युत विच्छेद करते हुए सबो के ऊपर मामला दर्ज कराया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि विद्युत चोरी मामले में दिए गए आवेदन पर कांड संख्या 32/26 दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.