चोरी कर बिजली जलाने वाले तीन पर केस
मधेपुरा, जून 19 -- कुमारखंड। भतनी थाना में तीन उपभोक्ताओं के खिलाफ पूर्व का बकाया भुगतान किए बगैर चोरी छिपे बिजली जलाने को लेकर केस दर्ज कराया है। जेई सुजीत कुमार ने बताया कि बुधवार को भतनी थाना क्षेत्र के बिशनपुर सुंदर पंचायत के वार्ड 3 व 4 में उनके नेतृत्व में सारणी पुरुष सन्नी कुमार, मानव बल कपिलदेव पासवान, कार्तिक कुमार व गुड्डू कुमार के साथ छापामारी की गई। वहां वार्ड 3 में दो भाईयों और वार्ड 4 में एक यानी कुल तीन लोगों को चोरी से बिजली का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया। इससे कंपनी को करीब 47 हजार रुपये से अधिक के राजस्व की क्षति हुई है। यह भी पढ़ें- चोरी कर बिजली जलाने वाले तीन पर केस जेई ने बताया कि तीनों के खिलाफ थाना में केस दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि जेई द्वारा बिजली चोरी कर जलाने को लेकर आवेदन दिया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.