अररिया, मई 9 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में कार्रवाई के बाद भी चोरी कर बिजली जलाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। छापेमारी दल के द्वारा चोरी कर बिजली जला रहे चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। कनीय अभियंता अरविन्द कुमार ने बताया कि कुर्साकांटा पंचायत के वार्ड संख्या एक और दो के दो दो उपभोक्ता के द्वारा स्मार्ट मीटर बाय पास कर विद्युत उर्जा की चोरी किया जा रहा है। जब उपभोक्ताओं से कागजात की मांग की गई तो उनलोगों के द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...