सीतामढ़ी, मार्च 11 -- बाजपट्टी। विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान के क्रम में मंगलवार को छह लोग रंगे हाथ चोरी से बिजली उपयोग करते पकड़े गए। इनके खिलाफ जेई टीपू सुल्तान ने थाना में अलग-अलग एफआईआर कराई है। सर्वप्रथम छापेमारी बखरी चौक पर की गई, जहां मुमताज आलम और तौकीर आलम को चोरी से बिजली उपयोग करते पकड़ा गया। बकाया सहित इनपर क्रमशः 34389 रुपये और 13942 रुपये बतौर जुर्माना लगाया गया है। इसके बाद छापेमारी टीम बेलहिया गांव पहुंची, जहां चार लोगों को चोरी से बिजली का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। इसमें फेंकन राय, दिनेश चौधरी, मिथलेश कुमार, जाकिर हुसैन शामिल है। इन पर क्रमशः 40022रुपये, 56067 रुपये, 6007 रुपये और 18609 रुपया जुर्माना लगाया गया है। सहायक अभियंता पुपरी धीरेंद्र कुमार धीरज के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में जेई के अलावे सारणी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.