सीतापुर, नवम्बर 8 -- सीतापुर। कोतवाली नगर पुलिस ने शुक्रवार को अधिवक्ता भूपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के घर चोरी के मामले में किरायेदार पिता- पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक भूपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को घर से 10 लाख रुपये नगदी व लाखों रुपये के जेवर चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था।इस मामले में महोली निवासी अधिवक्ता के घर में रह रहे किरायेदार सुशाील त्रिवेदी व उसके बेटे सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से आठ लाख रुपये नगद व 10 लाख रुपये कीमत के जेवर बरामद हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.