चंदौली, जून 6 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रिया में बीते दिनों घर से सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी चोरी करने के मामले में शहाबगंज पुलिस ने दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया है। उनके कब्जे से चोरी गए अधिकांश आभूषण भी बरामद कर लिए गए हैं। यह भी पढ़ें- खुलासा: गांजा पीने को चुराया था 10 पीस मोबाइल व पर्स, दो गिरफ्तारचोरी की घटना ग्राम पड़रिया निवासी सुनीता देवी पत्नी शिवपूजन चौहान ने थाना शहाबगंज में तहरीर देकर बताया था कि दो जून 2026 की रात उनके घर में चोरी की घटना हुई। आरोप है कि दो युवकों ने रात के समय घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर सोने चांदी के गहने तथा हजारों रुपये नकद चोरी कर लिए। उन्होंने बताया कि चोरी करके भागते समय उन्होंने दोनों को देख लिया था और शोर भी मचाया, लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर दोनों ...