भदोही, जनवरी 31 -- भदोही, संवाददाता। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित मामलों में सजा दिलाने का क्रम जारी है। इसी कड़ी में चोरी गिरोह के सरगना को दो साल एक माह 20 दिन की सजा एवं पांच हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि गिरोह सरगना पग्गल बनवासी निवासी रूपापुर थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी हाल पता गोपालापुर थाना सुरेरी जनपद जौनपुर का गिरोह है। सहयोगियों गोविन्दा बनवासी निवासी भकोडा, चौरी के साथ मिलकर एक संगठित आपराधिक गिरोह बनाकर जनपदीय स्तर पर सक्रिय है। गिरोह के लोगों ने दो एवं तीन अक्तूबर 2023 को पचवल में शकिला पत्नी मनोज सिंह के घर से मोबाइल चोरी किया था। इसी तरह पचवल में आशा राम विश्वकर्मा के घर से सोने, चांदी के जेवर चुराए थे। पूरेमुडिया प्राथमिक विद्यालय में गैस सिलेण्डर एवं 24 भोजन थाली चोर...